मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

फिर लौट आए मास्क वाले दिन, H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस की चपेट में सैकड़ों लोग

प्रकाशित: Mar 10, 2023 21:54रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना अभी खत्म ही हुआ था और लोगों को मास्क से आजादी मिली थी लेकिन उनकी यह आजादी ज्यादा समय तक नहीं रह पाई। क्योंकि देश में एक नया वायरस तेजी से फैल रहा है जिसके कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है और इसी वजह से इसका खतरा तेजी से बढ़ा है। इस वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते मास्क के इस्तेमाल करने के आदेश जारी करने की तैयारी की जा रही है।

कोरोना के बाद एक बार फिर से अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। चिकित्सा विभाग के अनुसार मौसम बदलने के साथ ही H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस तेज़ी से लोगों को चपेट में ले रहा है। इससे बचाव को लेकर मास्क के इस्तेमाल करने पर जोर दिया जा रहा है।

खुद जाने, कैसी सेहत है आपकी Kidney की

डॉक्टर के अनुसार बुखार 5 दिन तक लंबी खांसी 2 हफ्तों तक, नाक बहना, कमजोरी आना इसके सामान्य लक्षण है। लेकिन जो लोग पहले से बीमार है उन पर इसका खतरा ज्यादा होने का दावा किया जा रहा है। अगर आपको इस बीमारी से बचना है तो आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना होगा। अगर आप इसकी चपेट आ चुके है तो खुद को आइसोलेट करें और अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने का प्रयास करें।

आप इस वायरस को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करें क्योंकि ऐसा करने से आपको अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता है। इसलिए आप दो गज दूरी और मास्क है जरूरी को फिर से अपने जीवन का हिस्सा बना ले ताकि इस बीमारी से बचा जा सके।